नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि पूर्व विधायन जरनैल सिंह जी के निधन से काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह समाज में अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

पिछले साल पार्टी ने कर दिया था सस्पेंड
जरनैल सिंह को पार्टी ने पिछले साल हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। विवाद बढ़ने पर जरनैल सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। सिंह का कहना था कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे ने उनका फोन यूज किया था। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि आम आदमी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और किसी भी धर्म का सम्मान नहीं करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।